• Home
  • Breaking News
  • CBI की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार
Image

CBI की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत सीबीआई ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को एक लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला बाहरी जिले के पश्चिम विहार वेस्ट थाने से जुड़ा है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर एक मामले को निपटाने के बदले शुरुआत में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था, जिसे बाद में बातचीत के बाद 3 लाख रुपये में तय किया गया।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, इसी डील के तहत आरोपी पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये ले रहा था, तभी एजेंसी ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। यह मामला 26 मार्च को हुए एक झगड़े से संबंधित बताया जा रहा है, जिसमें कार्रवाई को प्रभावित करने और राहत देने के बदले पैसे की मांग की जा रही थी।

पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में सीबीआई से शिकायत की थी, जिसके बाद एजेंसी ने कई दिनों तक बातचीत की निगरानी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आगे उसे बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

सीबीआई की ओर से इस साल अब तक 20 से अधिक पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे साफ है कि एजेंसी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top