• Home
  • Breaking News
  • छठ पूजा के दौरान गंगा में डूबने से तीन युवकों की मौत, बाढ़ और मोकामा में फैला मातम
Image

छठ पूजा के दौरान गंगा में डूबने से तीन युवकों की मौत, बाढ़ और मोकामा में फैला मातम

पटना:
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर डूबने की दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं।
पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल स्थित पछियारी मलाही घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अकबरपुर निवासी सिंटू और संजय कुमार के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने घाट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों को नहीं बचाया जा सका। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अकबरपुर और पूरे इब्राहिमपुर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं दूसरी ओर, मोकामा के घोसवरी में भी छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर अजीत राय, निवासी बेगी गांव, की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसवरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छठ महापर्व के समापन के दिन इन घटनाओं से पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। प्रशासन ने सभी घाटों पर एहतियात बरतने और सतर्कता बढ़ाने की अपील की है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top