• Home
  • Elections
  • चिराग पासवान बनाम तेजस्वी यादव: मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग पर राजनीतिक जुबानी जंग
Image

चिराग पासवान बनाम तेजस्वी यादव: मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग पर राजनीतिक जुबानी जंग

पटना: चिराग पासवान ने महागठबंधन से मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। इस पर तेजस्वी यादव ने चिराग पर कुर्सी का लालची होने का आरोप लगाया है।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि चिराग ने कुर्सी के लिए अपने मूल विज़न को छोड़ दिया। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने उनके पिता की मूर्ति तोड़ी, उन्हें घर से निकाल दिया और परिवार को तोड़ा, वही लोग अब कुर्सी की लालच में जुड़ गए हैं। ऐसे लोगों के बयान का कोई फायदा नहीं है।”

इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से सत्ता में रहते हुए भी बिहार के लोगों को दवा, पढ़ाई और नौकरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है, क्योंकि बिहार में कोई उद्योग नहीं है। ऐसे लोगों को सत्ता से हटाना आवश्यक है।

गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन ने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया है, जिसके बाद राजद पर 18 प्रतिशत आबादी वाले मुस्लिम समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया जा रहा है।

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा पर लिखा, “2005 में मेरे नेता और पिता स्व. रामविलास पासवान जी ने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी थी। तब भी आपने उनका साथ नहीं दिया। राजद 2005 में भी मुस्लिम मुख्यमंत्री के लिए तैयार नहीं था, और आज 2025 में भी न मुस्लिम मुख्यमंत्री देने को तैयार है, न उपमुख्यमंत्री! अगर आप बंधुआ वोट बैंक बनकर रहेंगे, तो सम्मान और भागीदारी कैसे मिलेगी?”

अजय शास्त्री, संवाददाता

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top