• Home
  • Breaking News
  • Delhi Airport: टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में आग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Image

Delhi Airport: टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में आग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट LX147 में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते इंजन में आग लगने की आशंका बनी और एयरपोर्ट पर तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी।

कैसे टला हादसा

घटना रात करीब 1:08 बजे की है। एयरबस A330 विमान जैसे ही रनवे पर टेकऑफ के लिए गति पकड़ रहा था, तभी पायलट ने बाएं लैंडिंग गियर के पास से धुआं उठता देखा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ प्रक्रिया रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सुरक्षित निकाले गए यात्री

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान अफरा-तफरी में 6 यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

एयरलाइन का बयान

एयरलाइन ने कहा कि टेकऑफ के समय विमान के बाएं लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद एहतियातन उड़ान रोक दी गई। यात्रियों की मदद के लिए स्थानीय टीम तैनात की गई है।

जांच जारी

घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइन की तकनीकी टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top