• Home
  • Breaking News
  • दिल्ली में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 9 स्कूलों को ईमेल; संसद में धमाके की भी चेतावनी
Image

दिल्ली में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 9 स्कूलों को ईमेल; संसद में धमाके की भी चेतावनी

नई दिल्ली | ब्रेकिंग न्यूज

राजधानी दिल्ली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस को आज सुबह एक संदिग्ध ईमेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। जानकारी के मुताबिक, करीब 9 स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है

ईमेल में न केवल स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई, बल्कि संसद में धमाका करने का भी दावा किया गया है। संदेश में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का नाम लेते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गईं और “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” जैसे नारे भी दर्ज किए गए। ईमेल में कथित तौर पर यह भी दावा किया गया है कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे संसद में धमाका होगा

धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीमें संबंधित सभी स्कूल परिसरों में पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों में गहन तलाशी अभियान चलाया। खबर लिखे जाने तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। एहतियातन कई स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अभिभावकों को सूचित किया गया।

गौरतलब है कि 13 तारीख का जिक्र ईमेल में विशेष रूप से किया गया है। साल 2001 में भी संसद पर हमला 13 दिसंबर को हुआ था। हालांकि, मौजूदा ईमेल में फरवरी की तारीख का उल्लेख किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है और उसे भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की टीम जुटी हुई है। शुरुआती जांच में इसे शरारती या भ्रामक संदेश मानकर भी देखा जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

हाल के महीनों में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। अधिकतर मामलों में ये ईमेल फर्जी साबित हुए हैं, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां हर सूचना को गंभीरता से ले रही हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Releated Posts

भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार, कोर्ट ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली/मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

हिमाचल में रातभर कांपी धरती, 5 तीव्रता के भूकंप के बाद दो और झटके, कई जगह नुकसान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बिहार MLC चुनाव के लिए NDA ने घोषित किए उम्मीदवार, चिराग पासवान की पार्टी को मिली सीट, दीपक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें

पटना। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उम्मीदवारों के नामों…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

लालू परिवार की सुरक्षा पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्या ने सम्राट पर बोला हमला

पटना। बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिड़ा राजनीतिक विवाद अब और तेज होता जा रहा है। राष्ट्रीय…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top