• Home
  • Bihar
  • औरंगाबाद के सूर्य नगरी देव में छठ पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे
Image

औरंगाबाद के सूर्य नगरी देव में छठ पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे

औरंगाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सूर्य नगरी देव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु देव पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया।

देव के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही। मंदिर परिसर में जगह-जगह नियंत्रण कक्ष, चिकित्सीय शिविर और जलपान की व्यवस्था की गई थी।

Releated Posts

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Bihar News: आरा में भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा विवाद गायक ने गीतकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

आरा से भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसमें एक उभरते गायक ने अपने ही…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Census 2027: बिहार में जनगणना का डिजिटल मॉडल शुरू अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपना डेटा

बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

महिला आरक्षण बिल पर पटना में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ कारगिल चौक पर जुटी हजारों महिलाएं सीएम सम्राट चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला

राजधानी पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top