• Home
  • Bihar
  • बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
Image

बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

बेगूसराय:
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार की सुबह बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने उगते सूर्य भगवान भास्कर को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया।
डीआईजी आशीष भारती ने श्रद्धा और भक्ति के साथ अर्घ्य देकर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा बिहार की सांस्कृतिक पहचान है और यह पर्व सामाजिक एकता, अनुशासन तथा पवित्रता का संदेश देता है।
डीआईजी ने घाटों पर मौजूद व्रतियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए थे ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जय छठी मइया! 🌅

✍️ अजय शास्त्री, संवाददाता

Releated Posts

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Bihar News: आरा में भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा विवाद गायक ने गीतकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

आरा से भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसमें एक उभरते गायक ने अपने ही…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Census 2027: बिहार में जनगणना का डिजिटल मॉडल शुरू अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपना डेटा

बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

महिला आरक्षण बिल पर पटना में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ कारगिल चौक पर जुटी हजारों महिलाएं सीएम सम्राट चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला

राजधानी पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top