• Home
  • Breaking News
  • दिवाली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया, मोदी बोले- हमारी सभ्यता की आत्मा
Image

दिवाली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया, मोदी बोले- हमारी सभ्यता की आत्मा

भारत की सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दिवाली को यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज (अमूर्त विश्व धरोहर) की सूची में शामिल कर दिया गया है। यूनेस्को ने बुधवार को इसकी घोषणा की और भारत को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इस घोषणा के साथ ही घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों की सांस्कृतिक परंपराएं भी अमूर्त विश्व धरोहर सूची में जुड़ी हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा है और यह हमारी सांस्कृतिक पहचान को विश्व के सामने पेश करती है।

यह फैसला दिल्ली में चल रही यूनेस्को की इंटर-गवर्नमेंटल कमेटी फॉर इंटैन्जिबल हेरिटेज की 20वीं बैठक के दौरान आया है, जो 8 से 13 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इसी मौके को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10 दिसंबर को विशेष दीपावली समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।

भारत की पहले से सूचीबद्ध 15 अमूर्त विश्व धरोहरों में शामिल हैं:

  • दुर्गा पूजा
  • कुंभ मेला
  • वैदिक मंत्रोच्चार
  • रामलीला
  • छाऊ नृत्य

इस तरह दिवाली अब विश्व स्तर पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बन गई है, जो हमारी समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विविधता को उजागर करती है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top