• Home
  • Breaking News
  • सरकारी नौकरी घोटाला: बिहार सहित 6 राज्यों के 15 शहरों में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

सरकारी नौकरी घोटाला: बिहार सहित 6 राज्यों के 15 शहरों में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

बिहार समेत देश के कई राज्यों में गुरुवार सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई जारी है। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े को लेकर ईडी ने एक साथ 6 राज्यों के 15 शहरों में छापेमारी शुरू की है।

यह कार्रवाई एक संगठित ठग गिरोह के खिलाफ की जा रही है, जो बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। जांच में सामने आया है कि गिरोह भारतीय रेलवे सहित करीब 40 सरकारी विभागों में भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र और कॉल लेटर जारी करता था।

ईडी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरोह द्वारा जिन विभागों के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा था, उनमें शामिल हैं—

  • भारतीय रेलवे
  • डाक विभाग
  • वन विभाग
  • आयकर (टैक्स) विभाग
  • हाई कोर्ट
  • लोक निर्माण विभाग (PWD)
  • बिहार सरकार के विभिन्न विभाग
  • दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)
  • राजस्थान सचिवालय

फर्जी लेटर और जाली दस्तावेजों के ज़रिए युवाओं को भरोसे में लिया जाता था और उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के कई राज्यों तक फैले होने के संकेत मिले हैं, जिसके बाद ईडी ने एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा है।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान दस्तावेज, डिजिटल डेटा, नकदी और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है और ईडी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top