• Home
  • Breaking News
  • निर्वाचन आयोग के पत्र पर BJP की मुहर से विवाद, राजद ने जताई चिंता
Image

निर्वाचन आयोग के पत्र पर BJP की मुहर से विवाद, राजद ने जताई चिंता

निर्वाचन आयोग के एक पत्र पर भाजपा की मुहर मिलने से देशभर में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला केरल से जुड़ा है, जहां विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यह मुद्दा सामने आया और देखते ही देखते राजनीतिक बहस तेज हो गई।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर 19 मार्च 2019 का चुनाव आयोग का एक पत्र वायरल हुआ, जिसके साथ जुड़े हलफनामे पर भारतीय जनता पार्टी (केरल इकाई) की मुहर लगी हुई दिखाई दी। इसके बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

सीपीआई(एम) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि क्या अब चुनाव आयोग और बीजेपी एक ही पावर सेंटर से संचालित हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग के आधिकारिक दस्तावेज पर बीजेपी की मुहर कैसे पहुंची।

इस विवाद में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद भी कूद पड़ी है। पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जब एक संवैधानिक संस्था सत्ताधारी दल के “क्लर्क” तक सिमट जाती है, तो हर गलती को क्लेरिकल एरर कहकर टाल दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

हालांकि, पूरे मामले में निर्वाचन आयोग के केरल कार्यालय ने सफाई दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी तरह एक “क्लेरिकल एरर” था। बताया गया कि केरल बीजेपी ने हाल ही में एक पुरानी गाइडलाइन की कॉपी जमा की थी, जिस पर उनकी मुहर लगी थी, और उसी कॉपी को गलती से अन्य राजनीतिक दलों को भेज दिया गया।

इस घटना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए संबंधित असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है।

फिलहाल, इस मामले ने देश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, जिसमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top