• Home
  • Breaking News
  • गया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, परिसर खाली कर हाई अलर्ट
Image

गया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, परिसर खाली कर हाई अलर्ट

गया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डिस्ट्रिक्ट जज को ई-मेल के जरिए गया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा मेल मिलते ही न्यायिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई और पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल हाई अलर्ट पर डाल दिया गया।

आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई। धमकी की सूचना मिलते ही गया पुलिस हरकत में आ गई और कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर जिले के कई वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली।

किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता को तुरंत बुलाया गया। दोनों टीमें पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। कोर्ट के चेंबर, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग एरिया और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा ई-मेल बेहद गंभीर भाषा में लिखा गया था, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इसे हल्के में न लेते हुए प्रशासन ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोर्ट परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और बिना जांच के किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। इस घटना के बाद वकीलों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ई-मेल किसने, कहां से और किस मकसद से भेजा। साइबर सेल की टीम मेल की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में इसे शरारती तत्व की हरकत से लेकर गंभीर साजिश तक, हर एंगल से देखा जा रहा है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि अब तक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह की चूक के मूड में नहीं है। अगले आदेश तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top