• Home
  • Bihar
  • भागलपुर में गोपाल मंडल का लापता बेटा बरामद, 24 घंटे में पुलिस ने खोजा
Image

भागलपुर में गोपाल मंडल का लापता बेटा बरामद, 24 घंटे में पुलिस ने खोजा

Gopal Mandal के लापता बेटे तरुण कुमार नीरज को भागलपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बरारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर युवक को खोज निकाला। तरुण अपने ही घर के पास स्थित मुसहरी टोला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से मिला।

जानकारी के अनुसार, 18 मई की शाम तरुण कुमार नीरज का अपने छोटे भाई आशीष मंडल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद तरुण गुस्से में घर छोड़कर चला गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और परिवार का उससे संपर्क टूट गया।

तरुण के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। पिछले 48 घंटे तक परिवार, रिश्तेदार और समर्थक उसकी तलाश में जुटे रहे। भागलपुर के अलावा पूर्णिया, रुपौली, धमदाहा, कटिहार, नवगछिया, मुंगेर, कहलगांव और पीरपैंती समेत कई इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

लगातार तलाश के बाद बरारी थाने में तरुण के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। मामला पूर्व विधायक के परिवार से जुड़ा होने के कारण भागलपुर एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार और पुलिस की टेक्निकल सेल ने जांच शुरू की।

मोबाइल लोकेशन और स्थानीय जानकारी के आधार पर बुधवार शाम पुलिस ने तरुण कुमार नीरज को बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सुरक्षित बरामद कर लिया। युवक के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Releated Posts

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Commercial LPG Cylinder: महंगी गैस ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता, बिहार में 35% तक घटी व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत

पटना: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

भूमिहीन पिछड़ों-अतिपिछड़ों पर घिरी बिहार सरकार, बेटियों को अब तक न्याय क्यों नहीं? NDA पर बरसे बोगो सिंह

बेगूसराय: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मटिहानी विधायक बोगो सिंह ने एक बार फिर बिहार की NDA सरकार…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top