• Home
  • Bihar
  • गोपालगंज में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, JCB और 2 ट्रैक्टर जब्त
Image

गोपालगंज में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, JCB और 2 ट्रैक्टर जब्त

बिहार के गोपालगंज जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप दियारा इलाके में चल रहे ‘काले कारोबार’ पर नकेल कसते हुए प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी Pawan Kumar Gupta के निर्देश पर की गई। छापेमारी में जिला खनिज पदाधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपनछाप दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से सफेद बालू का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

टीम को देखते ही मौके पर मौजूद खनन माफिया और वाहन चालक फरार हो गए, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि जब्त वाहनों के मालिकों की पहचान की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जिले में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसा जाएगा, जो प्राकृतिक संसाधनों की लूट में लगे हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं के बीच भय का माहौल है।

Releated Posts

बेगूसराय में अवैध पार्किंग पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 62 वाहनों से वसूला गया 4.61 लाख रुपये जुर्माना

बेगूसराय। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Commercial LPG Cylinder: महंगी गैस ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता, बिहार में 35% तक घटी व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत

पटना: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top