• Home
  • Breaking News
  • गोपालगंज में JDU विधायक के घर ताबड़तोड़ रेड: जमीन घोटाले में वारंट जारी, पप्पू पांडे फरार
Image

गोपालगंज में JDU विधायक के घर ताबड़तोड़ रेड: जमीन घोटाले में वारंट जारी, पप्पू पांडे फरार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई जब जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे के पैतृक गांव तुलसिया स्थित आवास पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसपी विनय तिवारी ने खुद किया, जो भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी कुचायकोट थाना क्षेत्र में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की गई है। इस मामले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस की दो विशेष टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप फैल गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने विधायक आवास के पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन छापेमारी से पहले ही विधायक पप्पू पांडे और उनके भाई सतीश पांडे फरार हो गए। इस मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं, इस प्रकरण में सीए राहुल तिवारी का नाम भी सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही कोर्ट ने वारंट जारी किया है। इससे पहले भी इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिससे साफ है कि पुलिस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने में जुटी है।

एफआईआर के अनुसार, विधायक पर आरोप है कि उन्होंने भू-माफियाओं को संरक्षण दिया और जमीन के अवैध सौदों में उनकी मदद की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जांच तेज कर दी गई है। एसपी के निर्देश पर दो विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

बता दें कि पप्पू पांडे गोपालगंज के कुचायकोट से लगातार चौथी बार विधायक हैं और इलाके में उनका खासा प्रभाव रहा है। लेकिन इस बार मामला इतना गंभीर है कि उनकी राजनीतिक पकड़ भी उन्हें राहत दिलाने में नाकाम नजर आ रही है।

फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। इस कार्रवाई के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top