• Home
  • Breaking News
  • हायाघाट में बीजेपी विधायक के खिलाफ फूटा जनआक्रोश, “गो बैक” के लगे नारे
Image

हायाघाट में बीजेपी विधायक के खिलाफ फूटा जनआक्रोश, “गो बैक” के लगे नारे

दरभंगा: विधानसभा चुनाव से पहले हायाघाट सीट पर बीजेपी को झटका लग सकता है। मौजूदा विधायक और पार्टी प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद साहू को जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। कई गांवों में लोगों ने उनके खिलाफ “रामचंद्र प्रसाद मुर्दाबाद” और “गो बैक” जैसे नारे लगाए।

लगातार बढ़ते जनविरोध ने भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। हायाघाट सीट पर अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

महागठबंधन समर्थित सीपीएम प्रत्याशी श्याम भारती ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक ने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया। यही कारण है कि सुसारी, हरहच्चा, चकला और अटहर सहित कई गांवों के मतदाता उनके खिलाफ खुलकर नाराज हैं।

श्याम भारती ने कहा कि रामचंद्र प्रसाद की जीत हमेशा भाजपा के नाम पर होती रही, लेकिन उन्होंने जनता के हित में कोई ठोस पहल नहीं की। इस बार, उन्होंने दावा किया, लोग मोदी के नाम पर भी वोट देने के लिए तैयार नहीं हैं।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top