• Home
  • Breaking News
  • Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला
Image

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सराय-लालगंज मुख्य मार्ग पर नरेंद्र प्रबोधी गांव के पास बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान पौरा मदन सिंह गांव निवासी रवि कुमार, उनकी पत्नी निशा कुमारी, राजेंद्र महतो और उनकी पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।

घायल रवि कुमार के अनुसार, करीब एक महीने पहले विक्की कुमार के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि विक्की लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी।

गुरुवार सुबह रवि कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए परिवार के साथ ई-रिक्शा से हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे विक्की कुमार और उसके साथियों ने ई-रिक्शा रोक लिया और हमला कर दिया। बदमाशों ने चारों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दो हमलावरों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top