• Home
  • Breaking News
  • हिमाचल में रातभर कांपी धरती, 5 तीव्रता के भूकंप के बाद दो और झटके, कई जगह नुकसान
Image

हिमाचल में रातभर कांपी धरती, 5 तीव्रता के भूकंप के बाद दो और झटके, कई जगह नुकसान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात 10:04 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसके बाद रात 11:04 बजे 2.8 और 11:52 बजे 3.0 तीव्रता के दो और झटके आए। तीनों भूकंपों का केंद्र चंबा जिला बताया गया है।

पहला झटका काफी तेज होने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। लगातार तीन बार धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा और कई स्थानों पर रातभर लोग सतर्क रहे।

जिला कांगड़ा के धर्मशाला क्षेत्र में भूकंप के कारण कई घरों में दरारें आने की सूचना मिली है। वहीं पालमपुर के सिविल अस्पताल के पुराने भवन को भी नुकसान पहुंचा है। बताया गया कि अस्पताल भवन की दूसरी मंजिल की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। भूकंप के दौरान मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल का यह भवन काफी पुराना है और पहले से असुरक्षित घोषित किया जा चुका है।

उधर, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के माहड़ गांव में एक स्लेटपोश मकान भी भूकंप की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की छत बुरी तरह टूट गई है, जिससे वह रहने योग्य नहीं रह गया। मकान मालिक जिगरी राम ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता एवं राहत की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top