• Home
  • Breaking News
  • होली पर बरौनी होकर कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
Image

होली पर बरौनी होकर कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

बरौनी (बेगूसराय) में होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें रांची, धनबाद, दरभंगा, गोरखपुर, भागलपुर और गांधीधाम जैसे प्रमुख रूटों से होकर गुजरेंगी।

07005/07006 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल

07005 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल 23 एवं 28 फरवरी तथा 1 मार्च को चर्लपल्ली से रात 10 बजे खुलेगी। तीसरे दिन 03:50 बजे धनबाद, 10:50 बजे बरौनी, 01:33 बजे दरभंगा रुकते हुए शाम 04:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
07006 रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल 26 फरवरी तथा 3 एवं 4 मार्च को रक्सौल से 03:15 बजे खुलेगी। 07:10 बजे दरभंगा, 09:30 बजे बरौनी, 04:00 बजे धनबाद रुकते हुए अगले दिन 07:40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल

09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल 6 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी।
09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल 9 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार चलेगी।
यह ट्रेन गोरखपुर–नरकटियागंज–बापूधाम मोतिहारी–मुजफ्फरपुर–बरौनी मार्ग से संचालित होगी।

03131/03132 सियालदह–गोरखपुर स्पेशल

03131 सियालदह–गोरखपुर स्पेशल 26 फरवरी, 2 एवं 5 मार्च को रात 11:50 बजे खुलेगी और अगले दिन 10:15 बजे बरौनी, 12:05 बजे हाजीपुर होते हुए शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
03132 गोरखपुर–सियालदह स्पेशल 27 फरवरी, 3 एवं 6 मार्च को रात 9 बजे चलेगी और अगले दिन 02:20 बजे हाजीपुर, 04:20 बजे बरौनी होते हुए शाम 4:20 बजे सियालदह पहुंचेगी।

03525/03526 आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल

03525 आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल 28 फरवरी एवं 2 मार्च को चलेगी।
03526 गोरखपुर–आसनसोल स्पेशल 1 एवं 3 मार्च को संचालित होगी।

03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल

03527 1 मार्च को तथा 03528 2 मार्च को विशेष रूप से चलाई जाएगी।

रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन होली स्पेशल ट्रेनों से पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को त्योहार के दौरान बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचें और यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि कर लें।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top