• Home
  • Breaking News
  • लखनऊ-वाराणसी एयरपोर्ट: इंडिगो की 33 उड़ानें निरस्त, यात्री हताश, ट्रेनों पर बढ़ा दबाव
Image

लखनऊ-वाराणसी एयरपोर्ट: इंडिगो की 33 उड़ानें निरस्त, यात्री हताश, ट्रेनों पर बढ़ा दबाव

भड़कता बिहार संवाददाता: लखनऊ।लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रविवार को भी निरस्त रहीं। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार की तुलना में रविवार को रद्द उड़ानों की संख्या में थोड़ी कमी आई।

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 41, शनिवार को 42 और रविवार को 33 उड़ानें रद्द रही। ज्यादातर रद्द उड़ानें सुबह 6 से 11 बजे और दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे के बीच थीं। दोपहर में स्थिति सामान्य रही। शनिवार रात लखनऊ एयरपोर्ट पर मारपीट करने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को 10 उड़ानें रद्द रहीं। वाराणसी से कुल 44 इंडिगो उड़ानें हैं, जिनमें से पांच उड़ानें (हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता से आने वाली) रद्द रहीं। पुणे से आने वाला विमान दो घंटे देरी से आया।

देवरिया के पडियापुर निवासी घनश्याम विश्वकर्मा को नशे में होने के कारण शनिवार रात दम्माम जाने वाली उड़ान 6ई-97 में सफर करने से रोका गया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई की और बाद में सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर जेल भेज दिया गया।

मलेशिया से आए यात्री सुंदरम नाथन का लगेज अभी तक नहीं मिला। उनका एक बैग विमान में आया, लेकिन दवाइयां व अन्य सामान वाला बैग अहमदाबाद में छूट गया। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, अगर सोमवार तक बैग नहीं आता है तो उसे मलेशिया में बताए गए पते पर भेजा जाएगा।

इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। रेलवे ने वाराणसी-लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर विशेष ट्रेन चलाई, जिसमें सभी श्रेणियों में वेटिंग बढ़ गई। गोरखपुर-लखनऊ-मुंबई मार्ग पर भी स्पेशल ट्रेन चलाई गई।

लखनऊ से रद्द उड़ानें:
6ई-338, 6ई-6350, 6ई-6244, 6ई-2107, 6ई-453, 6ई-6253, 6ई-6522, 6ई-925, 6ई-2159, 6ई-098, 6ई-6018, 6ई-2108, 6ई-142, 6ई-523, 6ई-2026, 6ई-146, 6ई-6521, 6ई-6902, 6ई-758, 6ई-515, 6ई-6222, 6ई-2292, 6ई-435, 6ई-6255, 6ई-518, 6ई-6552, 6ई-118

यात्री अब दूसरे विकल्पों के लिए एयरलाइन के काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन इंडिगो कर्मचारी सहायता नहीं कर पा रहे हैं।

Releated Posts

Bihar News: नेपाल का ‘62 रुपये’ नियम बना मुसीबत, सीमा पर सख्ती से बिहार के बाजारों में हड़कंप

नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में हलचल मचा दी है। अप्रैल…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Bihar Teacher Murder: भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top