• Home
  • Breaking News
  • ITC में बड़ा बदलाव, दो कंपनियों का होगा विलय; NCLT ने दी मंजूरी
Image

ITC में बड़ा बदलाव, दो कंपनियों का होगा विलय; NCLT ने दी मंजूरी

देश की प्रमुख FMCG कंपनियों में शामिल ITC Limited ने अपनी दो कंपनियों के विलय को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि Sresta Natural Bioproducts Private Limited और Wimco Limited का मुख्य कंपनी में समामेलन (Amalgamation) किया जाएगा।

कंपनी की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस विलय योजना को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) से मंजूरी मिल गई है। यह योजना 1 जून 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

आईटीसी ने कहा है कि दोनों कंपनियों के विलय के बाद उनका अलग अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और उनका पूरा कारोबार मुख्य कंपनी ITC Limited के अंतर्गत संचालित होगा। कंपनी के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य कारोबार को अधिक सुव्यवस्थित बनाना, परिचालन क्षमता बढ़ाना और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।

गौरतलब है कि Sresta Natural Bioproducts Private Limited ऑर्गेनिक उत्पादों के क्षेत्र में काम करती है, जबकि Wimco Limited माचिस और संबंधित उत्पाद कारोबार से जुड़ी रही है। अब दोनों कंपनियां पूरी तरह ITC के ढांचे में शामिल हो जाएंगी।

कॉरपोरेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस विलय से ITC को अपने FMCG कारोबार को और मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा संचालन लागत में भी कमी आ सकती है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top