कैमूर। विधानसभा चुनाव के बीच जेडीयू प्रत्याशी जमा खान को चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शनिवार को कसेर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने “जमा खान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमा खान विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।
वहीं, जेडीयू प्रत्याशी जमा खान ने इस विरोध को विपक्ष की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि विरोधी प्रत्याशी के गांव में जानबूझकर यह नारेबाजी कराई गई ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके।


















