• Home
  • Elections
  • तेघरा में कन्हैया कुमार ने किया मतदान, कहा — लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें
Image

तेघरा में कन्हैया कुमार ने किया मतदान, कहा — लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें

बेगूसराय, 6 नवंबर 2025:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेघरा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कृत मध्य विद्यालय, मसनदपुर बिहट (बरौनी प्रखंड) में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह करीब 10 बजे मतदान केंद्र पहुंचे कन्हैया कुमार ने आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि “मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हर नागरिक को अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना चाहिए।”

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में कन्हैया कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि —
“जो लोग मुद्दों से भाग रहे हैं, वे जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान देते हैं। बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि असली मुद्दे रोजगार, शिक्षा और महंगाई हैं, न कि कपड़े या धर्म।”

कन्हैया कुमार के मतदान से तेघरा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। युवा मतदाताओं में भी उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

Releated Posts

बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा, अमित शाह बोले- 110+ सीटें पक्की

कोलकाता में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Assembly Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग जारी, SIR विवाद के बीच बूथों पर लंबी कतारें—किसके सिर सजेगा ताज?

Assembly Elections Voting Update: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top