• Home
  • Bihar
  • पर्यटन मंत्री बनते ही एक्शन में केदार गुप्ता, बोले- दुनिया के नक्शे पर चमकेगा बिहार
Image

पर्यटन मंत्री बनते ही एक्शन में केदार गुप्ता, बोले- दुनिया के नक्शे पर चमकेगा बिहार

Bihar सरकार में नए पर्यटन मंत्री बने Kedar Prasad Gupta ने शुक्रवार को विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री Samrat Choudhary और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें बिहार को देश और दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी मिली है।

मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि पर्यटन विभाग ऐसा विभाग है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। सरकार राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में काम करेगी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पंचायती राज विभाग में मंत्री रहते हुए पुनौरा धाम मंदिर निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दिलाने का काम किया गया था। Punaura Dham को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है और यहां बनने वाला भव्य मंदिर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

केदार गुप्ता ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में माता-पिता मंदिर निर्माण परियोजना पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा Baba Hariharnath Temple कॉरिडोर निर्माण को लेकर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा चुका है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित कर राज्य की नई पहचान बनाने की दिशा में काम करेगी।

वहीं दूसरी ओर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नए मंत्री Dilip Jaiswal ने भी शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। विभाग पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही और गलती किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे जनता से जुड़ा विभाग है और इसे लेकर लोगों की काफी शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी और भूमि सर्वे से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए जल्द बड़ी बैठक बुलाई जाएगी।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top