• Home
  • Breaking News
  • लहेरियासराय थाना में रिश्वत का वायरल वीडियो, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Image

लहेरियासराय थाना में रिश्वत का वायरल वीडियो, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

दरभंगा (बिहार): बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पुलिस महकमे की साख पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। दरभंगा के लहेरियासराय थाना में चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दारोगा को खुलेआम रुपये लेते देखा जा रहा है, जिससे विभाग में हलचल मच गई है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह मामला दरभंगा के लहेरियासराय थाना का है। वायरल वीडियो में दारोगा थाने के बरामदे में बैठकर काम करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक अपने पर्स से रुपये निकालकर उन्हें देता दिखाई देता है।

जब युवक बाहर निकलता है और उससे पूछताछ की जाती है कि पैसे किस लिए दिए गए, तो वह स्पष्ट रूप से बताता है कि चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए 500 रुपये दिए हैं। युवक ने वीडियो में अपना नाम और पता भी बताया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

बड़े अफसरों के दफ्तर के बीच रिश्वत का आरोप

हैरानी की बात यह है कि इसी इलाके में प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण दफ्तर मौजूद हैं। ऐसे में कानून के रखवालों पर ही “नज़राना” लेने का आरोप लगना व्यवस्था पर करारा तमाचा माना जा रहा है।

पहले भी हुई है कार्रवाई

दरअसल, राज्य में पुलिस विभाग में इन दिनों सख्ती का दौर चल रहा है। हाल के महीनों में रिश्वतखोरी, आरोपितों की मदद और कर्तव्य में लापरवाही के मामलों में दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि कुछ के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।

इसके बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आना विभागीय अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

एसएसपी का बयान

दरभंगा के एसएसपी ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top