• Home
  • Breaking News
  • मोकामा में सियासी बवाल: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब
Image

मोकामा में सियासी बवाल: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज प्रचार का आखिरी दिन है और शाम 5 बजे के बाद चुनावी शोर थम जाएगा। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर मोकामा से सामने आई है, जहाँ केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है।

सूत्रों के अनुसार, ललन सिंह ने हाल ही में मोकामा में एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का संभावित उल्लंघन माना है। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से भेजे गए इस नोटिस का जवाब ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर देना होगा।

सोशल मीडिया पर ललन सिंह का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विपक्षी वोटरों को वोट देने से रोकने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की News4Nation स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

इस वायरल वीडियो को राजद (RJD) ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर भी सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में जदयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में हैं। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब ललन सिंह ने मोकामा में चुनावी कमान अपने हाथों में ले ली है।

ललन सिंह ने बीते दिन कहा था कि, “अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में मोकामा चुनाव की जिम्मेदारी हमने खुद संभाल ली है। मोकामा का हर व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े।”

अब देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग के नोटिस पर क्या जवाब देते हैं।

Releated Posts

दरभंगा में दर्दनाक नाव हादसा, 13 में से 10 लोगों को बचाया गया, 3 महिलाएं लापता

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड स्थित तरवारा घाट के रिंग बांध के समीप मंगलवार को…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

महंगाई और कमजोर मांग से बिहार की अर्थव्यवस्था पर दबाव, जीएसटी संग्रह में गिरावट ने बढ़ाई चिंता

पटना। पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष और उसमें अमेरिका की सक्रिय भूमिका का असर अब बिहार की…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

Manipur Violence: CRPF DG का बयान वायरल, बोले- जरूरत पड़े तो उपद्रवियों पर कार्रवाई में न करें हिचकिचाहट

गुवाहाटी। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह का…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: गिरफ्तारी से बचने को खान सर ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, आज अदालत में अहम सुनवाई

पटना। राजधानी पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में हुई फायरिंग और हंगामे के चर्चित मामले में सोमवार…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top