• Home
  • Breaking News
  • मऊ रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी, जांच जारी
Image

मऊ रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी, जांच जारी

मऊ। मंगलवार सुबह मऊ रेलवे जंक्शन पर अचानक बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। यह सूचना गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही काशी एक्सप्रेस (15018 डाउन) में मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

सूचना के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल के जरिए ट्रेन में बम होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम तुरंत मऊ स्टेशन पहुंची।

जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर उतारा गया। पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की मदद से ट्रेन के हर बोगी की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर एक और आसपास के इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया।

तलाशी के दौरान एक संदिग्ध बैग मिला, लेकिन जांच में उसमें कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना करने का निर्णय लिया जाएगा।

अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा था।

मऊ के एसपी, एएसपी अनूप कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय सिंह और जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ स्टेशन पर मौजूद थे। चेकिंग के दौरान संदिग्ध बैग को स्टेशन परिसर से बाहर ले जाकर जांच की गई।

समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही थी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top