मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी सैयद इमरान मसूद ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के पांच थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है।
तबादले की सूची में जमालपुर, ईस्ट कॉलोनी, बरियारपुर, संग्रामपुर और गांगटा थाना शामिल हैं। सभी थानाध्यक्षों को नए थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं उनके स्थान पर नए पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
एसपी ने कहा कि यह बदलाव जिले में पुलिसिंग को मजबूत, कानून-व्यवस्था को प्रभावी और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थापित थानाध्यक्ष जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में पुलिस गश्ती व सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।















