• Home
  • Breaking News
  • मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने 5 बच्चों संग की आत्महत्या की कोशिश, 4 की मौत
Image

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने 5 बच्चों संग की आत्महत्या की कोशिश, 4 की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने पांच बच्चों के साथ सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में पिता समेत तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि दो बेटों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के रूपन पट्टी मथुरापुर पंचायत अंतर्गत मिश्रौलिया गांव के वार्ड संख्या चार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात मृतक ने पहले अपने पांचों बच्चों को फंदे से लटकाया और इसके बाद स्वयं भी फांसी लगा ली।

इस हादसे में पिता और तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बेटे किसी तरह बच गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दोनों जीवित बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृतक की पहचान अमरनाथ राम के रूप में हुई है, जो मिश्रौलिया गांव वार्ड संख्या चार के निवासी थे। बताया जा रहा है कि अमरनाथ राम की पत्नी की मौत करीब एक वर्ष पूर्व हो चुकी थी, जिसके बाद वह बच्चों के साथ अकेले रह रहे थे।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top