नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को पेन-एंड-पेपर मोड में किया जाएगा। परीक्षा देश के 552 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में होगी, जिसका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर “Admit Card for NEET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
सिक्योरिटी पिन भरने के बाद लॉगिन करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
















