• Home
  • Breaking News
  • फ्लाइट लेट होने पर चार्टर्ड से दिल्ली रवाना हुए नितिन नवीन, बोले– बिहार के लोगों का मिला आशीर्वाद
Image

फ्लाइट लेट होने पर चार्टर्ड से दिल्ली रवाना हुए नितिन नवीन, बोले– बिहार के लोगों का मिला आशीर्वाद

बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट करीब चार घंटे लेट हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन का टिकट इंडिगो की फ्लाइट में था, लेकिन उड़ान में देरी के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। माना जा रहा है कि वह भी हाल के दिनों में सामने आ रही इंडिगो की उड़ान संबंधी परेशानियों का शिकार हुए। हालांकि, बाद में वह सुरक्षित रूप से चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा,
“बिहार के लोगों की शुभकामनाएं मेरे साथ हैं। बिहार के लोगों और मेरे क्षेत्र के लोगों ने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है।”

इससे पहले नितिन नवीन ने पटना स्थित महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई दी, वहीं एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ नितिन नवीन की बंद कमरे में अहम मुलाकात भी हुई। उल्लेखनीय है कि बीते दिन सबसे पहले सम्राट चौधरी ही नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे थे और उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी थी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top