• Home
  • Breaking News
  • Bihar Politics: पटना में नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के पोस्टर, JDU ने विकास कार्यों को किया हाईलाइट
Image

Bihar Politics: पटना में नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के पोस्टर, JDU ने विकास कार्यों को किया हाईलाइट

Bihar Politics: पटना की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर इन दिनों बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टरों के जरिए नीतीश कुमार के 2005 से 2025 तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। भले ही नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, लेकिन जनता दल यूनाइटेड उनकी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने में पूरी ताकत लगा रही है।

इन पोस्टरों में “20 साल – किसान कल्याण के” जैसे संदेशों के जरिए सिंचाई सुविधाओं, खाद-बीज की उपलब्धता और बाजार से बेहतर कनेक्टिविटी जैसे कार्यों को उजागर किया गया है। वहीं “20 साल – युवा सपनों के” अभियान के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल विकास कार्यक्रम और रोजगार के अवसरों को प्रमुखता दी गई है।

महिलाओं को लेकर “20 साल – महिला उत्थान के” जैसे नारों के माध्यम से सुरक्षा, शिक्षा, आरक्षण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को सामने रखा गया है। इसके अलावा “20 साल – हर बुजुर्ग को मिला सम्मान” जैसे संदेशों के जरिए सामाजिक सुरक्षा और वृद्धजन कल्याण योजनाओं को भी रेखांकित किया गया है।

इन अभियानों के जरिए जदयू यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि पिछले दो दशकों में बिहार में विकास और सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव रखी गई है। राजनीतिक रूप से इसे आगामी रणनीति और जनसंपर्क अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

गौरतलब है कि अब सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, लेकिन जदयू द्वारा नीतीश कुमार के कार्यकाल को प्रमुखता से पेश करना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top