• Home
  • Elections
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, साहेबपुर कमाल में एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक के समर्थन में करेंगे जनसभा
Image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, साहेबपुर कमाल में एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक के समर्थन में करेंगे जनसभा

बेगूसराय से ✍️ अजय शास्त्री की रिपोर्ट:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र पहुंच रहे हैं। वे यहां एनडीए प्रत्याशी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार सुरेंद्र विवेक के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा का आयोजन साहेबपुर कमाल के जौहरी लाल हाई स्कूल परिसर में किया गया है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर तक पहुंचेंगे। इस दौरान वे एनडीए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाते हुए लोगों से सुरेंद्र विवेक के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और स्थानीय संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष टीमों की तैनाती की है।

जदयू और लोजपा (रा.) कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता सुबह से ही लोगों को सभा स्थल तक लाने में जुटे हैं। मंच पर एनडीए के स्थानीय नेताओं और कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बेगूसराय की यह रैली एनडीए के लिए चुनावी माहौल को मजबूती दे सकती है। मुख्यमंत्री के संबोधन में बिहार के विकास मॉडल, कानून व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर फोकस रहने की संभावना है।

Releated Posts

Assembly Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग जारी, SIR विवाद के बीच बूथों पर लंबी कतारें—किसके सिर सजेगा ताज?

Assembly Elections Voting Update: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू…

ByByAjay Shastri Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top