पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। सीएम नीतीश कुमार सुबह पटना स्थित अपने सरकारी आवास से निकले और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
नीतीश कुमार का यह दौरा राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित जनसभाओं से जुड़ा है, जहां वे विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बिहार में इस बार का चुनाव एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर का माना जा रहा है। नीतीश कुमार का यह प्रचार अभियान एनडीए की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।


















