• Home
  • Bihar
  • पटना साहिब में 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का सीएम नीतीश कुमार ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
Image

पटना साहिब में 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का सीएम नीतीश कुमार ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का पटना साहिब में जायजा लिया। 27 दिसंबर को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाए जाने वाले इस पावन अवसर पर देश-विदेश से लाखों सिख श्रद्धालु पटना साहिब पहुंचेंगे। इसे देखते हुए बिहार सरकार की ओर से सुरक्षा, आवासन, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर और उसके आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और कई अहम दिशा-निर्देश भी दिए। सीएम नीतीश खुद हर व्यवस्था पर नजर रखते हुए यह सुनिश्चित करते दिखे कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

प्रकाश पर्व को लेकर बनाई गई आकर्षक आर्ट गैलरी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर तरीके से बिहार पर्यटन से जोड़ा जाए। इससे राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी नई पहचान मिलेगी।

पटना साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री का सिख श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया। प्रकाश पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए शानदार व्यवस्था की गई है। उनके सोने के लिए आरामदायक गद्दे और कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, और इसे सफल बनाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Releated Posts

Bachhwara News: पीडीएस दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक करें आवेदन

बछवाड़ा (बेगूसराय)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य की दुकानों…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: खान सर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, एसएसपी ने बनाई 5 सदस्यीय विशेष टीम

पटना। राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संचालक और ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाना दोहरी नीति, पार्टी कहे तो तुरंत सुरक्षा छोड़ दूंगा: बोगो सिंह

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को मिली सुरक्षा…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली

बेगूसराय, 7 जून 2026। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top