बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। अब उनका नया ठिकाना 9, सुनहरी बाग स्थित टाइप-8 बंगला होगा, जो राजधानी के सबसे वीआईपी इलाकों में गिना जाता है।
इस इलाके में देश के कई बड़े नेताओं के आवास मौजूद हैं, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पहले नीतीश कुमार दिल्ली में 6, कामराज लेन स्थित आवास में रहते थे। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्हें यह बड़ा और अधिक सुविधाजनक आवास दिया गया है।
साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। उन्हें पूरे देश में CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। राजनीतिक गलियारों में इस आवास आवंटन को उनके बढ़ते राष्ट्रीय कद और प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।















