• Home
  • Breaking News
  • नोएडा हिंसा केस: मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई
Image

नोएडा हिंसा केस: मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई

नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी एसटीएफ और नोएडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले के मुख्य आरोपी आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय आदित्य आनंद इस हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता था। वह मूल रूप से हाजीपुर (जिला वैशाली, बिहार) का रहने वाला है और नोएडा के सेक्टर-37 स्थित अरुण विहार में रह रहा था। उसकी पहचान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी सामने आई है।

जांच में पता चला है कि आदित्य आनंद ने वर्ष 2020 में एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद कैंपस प्लेसमेंट के जरिए उसे एक निजी कंपनी में नौकरी मिली, जहां वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था। बाद में वह “मजदूर बिगुल” नामक संगठन से जुड़ गया और श्रमिक आंदोलनों में सक्रिय हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आदित्य आनंद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उससे पहले उसके दो सहयोगियों—रूपेश रॉय और मनीषा चौहान—को गिरफ्तार किया जा चुका है। मनीषा गोपालगंज और रूपेश छपरा का निवासी बताया गया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, 13 अप्रैल को हुई हिंसा से पहले 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आदित्य आनंद ने कई गुप्त बैठकों का आयोजन किया था। इन बैठकों में आंदोलन को उग्र बनाने और हिंसा भड़काने की रणनीति तैयार की गई थी। इसके बाद प्रदर्शन के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और कई फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ तथा वाहनों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

पुलिस का यह भी कहना है कि आदित्य आनंद ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए भाषण दिया था। उसके फोटो और वीडियो सामने आने के बाद ही जांच में उसकी भूमिका स्पष्ट हुई। तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की गई और अंततः उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में यह आंदोलन शुरुआत में वेतन वृद्धि, छंटनी रोकने और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह हिंसक हो गया। इस दौरान भारी नुकसान हुआ और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top