• Home
  • Breaking News
  • माफी मांग लो वरना…’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पाकिस्तानी डॉन की धमकी, हिजाब विवाद ने लिया अंतरराष्ट्रीय मोड़
Image

माफी मांग लो वरना…’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पाकिस्तानी डॉन की धमकी, हिजाब विवाद ने लिया अंतरराष्ट्रीय मोड़

पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब हटाने से जुड़ा विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। इस मामले में पाकिस्तान का कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी भी कूद पड़ा है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

शहजाद भट्टी ने वीडियो में कहा,
“सब लोगों ने देखा कि बिहार में क्या हुआ। एक बड़े पद पर बैठा व्यक्ति एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा व्यवहार करता है। उस व्यक्ति के पास अभी भी समय है कि वह उस बच्ची और उस महिला से माफी मांगे। अगर आज माफी नहीं मांगी गई, तो जिम्मेदार संस्थानों को कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी।”

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह विवाद सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान सामने आया। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक हजार से अधिक नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे।

इसी दौरान एक महिला चिकित्सक नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं। वह चेहरे पर हिजाब पहने हुई थीं। नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर नाराजगी जताते हुए कहा, “यह क्या है?” और इसके बाद महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब हटा दिया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से महिला चिकित्सक घबरा गईं।

मंच पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत महिला चिकित्सक को एक ओर ले जाकर संभाला। इस दौरान मुख्यमंत्री के पास खड़े उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसे लेकर धार्मिक स्वतंत्रता, महिला सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर बहस शुरू हो गई। कई विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इस पर सवाल खड़े किए।

इसी बीच पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने इस विवाद को लेकर वीडियो जारी कर धमकी दी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

कौन है शहजाद भट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजाद भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उस पर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप लगते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह खुद को “इस्लाम और पाकिस्तान का सिपाही” बताता है और पहले भी भड़काऊ बयान देता रहा है।

सरकारी प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या बिहार सरकार की ओर से पाकिस्तानी डॉन की धमकी को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और धमकी की गंभीरता को देखते हुए सतर्क मानी जा रही हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और सवाल यह उठ रहा है कि एक सरकारी कार्यक्रम में हुई घटना किस तरह अब अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी और धमकी तक पहुंच गई।

Releated Posts

महिला आयोग के नोटिस पर पप्पू यादव का विवादित बयान, बोले— ‘रद्दी में फेंकते हैं’

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के एक बयान ने बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

बिहार में क्यों अटका मंत्रिमंडल विस्तार? नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भी फंसा पेंच, अब अमित शाह करेंगे अंतिम फैसला

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के बाद भी नए…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

नवगछिया में दर्दनाक हादसा: शौचालय टंकी में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

बिहार के नवगछिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शौचालय टंकी में काम करने उतरे…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

शेखपुरा में बढ़ता HIV संक्रमण: 3 महीनों में 21 नए मरीज, जिला बनता नया हॉटस्पॉट

बिहार का शेखपुरा जिला अब HIV संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता का विषय बनता जा रहा…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top