• Home
  • Bihar
  • पटना में विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले सख्त सुरक्षा, BNSS धारा 163 लागू
Image

पटना में विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले सख्त सुरक्षा, BNSS धारा 163 लागू

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चलने वाला है। इसे सुचारू रूप से संपन्न कराने और राजधानी में कानून–व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना जिला प्रशासन ने सख्त सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं।

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) गौरव कुमार ने बताया कि इस दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 प्रभावी रहेगी। इसके तहत धरना–प्रदर्शन, जुलूस, सार्वजनिक विरोध और भीड़ इकट्ठा करना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।

धारा 163 के अंतर्गत पांच या उससे अधिक लोगों का अवैध जमावड़ा, नारेबाजी, आक्रामक गतिविधियाँ, आग्नेयास्त्र या अन्य हथियार के साथ घूमना और बिना अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग निषिद्ध है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा इंतजाम:

विधानसभा भवन, सचिवालय थाना क्षेत्र और मुख्य सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी।

प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक नियंत्रण लागू।

छूट प्राप्त लोग/वाहन:
सरकारी अधिकारी, सुरक्षा बल, विधानसभा/संसद सदस्य, आवश्यक सेवाओं से जुड़े सरकारी वाहन और काम से आने–जाने वाले लोग।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम सदन की कार्यवाही को बिना किसी व्यवधान के चलाने और राजधानी में शांति–व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top