• Home
  • Bihar
  • पटना : CCTV लगाए बिना नहीं होगा नक्शा पास
Image

पटना : CCTV लगाए बिना नहीं होगा नक्शा पास

राजधानी पटना में अपना घर या दुकान बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह खबर बेहद अहम है। पटना नगर निगम ने भवन निर्माण से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक घर, अपार्टमेंट या व्यवसायिक भवन में CCTV कैमरा नहीं लगेगा, तब तक उसका नक्शा पास नहीं किया जाएगा।

यह नया नियम पटना शहरी क्षेत्र में आने वाले सभी निजी आवासों, मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट्स और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर समान रूप से लागू होगा।

सुरक्षा को लेकर लिया गया बड़ा फैसला

नगर निगम का कहना है कि यह निर्णय शहर में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। यह शर्त सिर्फ नक्शा स्वीकृति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि होल्डिंग टैक्स और व्यवसायिक टैक्स असेसमेंट के दौरान भी CCTV की मौजूदगी की जांच की जाएगी।

इस संबंध में नगर निगम ने विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है और प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही इसे सख्ती से लागू कर दिया जाएगा।

स्मार्ट सिटी के जिम्मे पुलिस थानों की निगरानी

शहर की सुरक्षा को हाईटेक बनाने की दिशा में पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने भी कमर कस ली है। जिन थाना और ओपी में अभी तक CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, वहां जल्द कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे।

कैमरे लगने के बाद उनके मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी की टीम संभालेगी और थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बना रहेगा।

बंद फ्लैट्स की निगरानी के लिए पुलिस-पब्लिक तालमेल

बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय बढ़ाने की योजना भी बनाई गई है। अब हर अपार्टमेंट के सेक्रेटरी और गार्ड प्रभारी का मोबाइल नंबर संबंधित थाने में दर्ज होगा।

साथ ही भवन मालिकों को भी थाना का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बंद घरों और खाली फ्लैट्स की निगरानी बेहतर ढंग से हो सके और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

Releated Posts

बिहार पुलिस शर्मसार: गंजी में गश्त करते ASI का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police: बिहार पुलिस को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने विभागीय अनुशासन पर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Bihar News: आरा में भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा विवाद गायक ने गीतकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

आरा से भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसमें एक उभरते गायक ने अपने ही…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Census 2027: बिहार में जनगणना का डिजिटल मॉडल शुरू अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपना डेटा

बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top