• Home
  • Breaking News
  • पटना में EOU की बड़ी कार्रवाई: कोऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी के 6 ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति का आरोप
Image

पटना में EOU की बड़ी कार्रवाई: कोऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी के 6 ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। अधिकारी पर आय से 60.68% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में यह सर्च ऑपरेशन पटना और गोपालगंज के कुल 6 ठिकानों पर एकसाथ चल रहा है। टीम आय के स्रोत, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों का विवरण और संदिग्ध लेन-देन से संबंधित कागजात की गहन जांच कर रही है।

EOU के एडीजी नैयर हसनैन खान ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में विकास पदाधिकारी की घोषित आय और वास्तविक संपत्ति के बीच बड़ा अंतर मिला है। इसी आधार पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जन से जुड़े आरोपों में यह छापेमारी की गई है।

सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को शुरुआती चरण में ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनसे आगे की जांच और तेज हो सकती है। टीम जमीन, फ्लैट, निवेश और बैंकिंग लेन-देन से जुड़ी फाइलों को खंगालने में जुटी है। माना जा रहा है कि बैंकिंग सिस्टम के भीतर हुए कुछ लेन-देन की भी गहराई से जांच की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि EOU की निगरानी सूची में और भी अधिकारी शामिल हो सकते हैं। कार्रवाई साफ संकेत देती है कि राज्य में भ्रष्टाचार पर अब सख्त और सीधी कार्रवाई की तैयारी हो चुकी है।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

बिहार पॉलिटिक्स: सासाराम से उठी आवाज, बंगाल की सियासत में हलचल | उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा—“अब बदलेगा तख़्त”

बिहार के सासाराम से उठी एक सियासी आवाज ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज कर दी…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

बिहार पॉलिटिक्स: जदयू विधायक दल की अहम बैठक आज नए नेता का होगा चयन, सियासी हलचल तेज

पटना में बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नई सरकार के गठन के बाद जनता…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

बेगूसराय में मुख्य न्यायमूर्ति का भव्य स्वागत न्यायिक व्यवस्था पर अहम बैठक जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बेगूसराय से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। 19 अप्रैल 2026 को संगम कुमार साहू, मुख्य न्यायमूर्ति,…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

बिहार में वेतन-पेंशन संकट पर सियासी घमासान, लाखों कर्मचारी और 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी इंतजार में

बिहार में वेतन और पेंशन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसने सियासी माहौल को गरमा…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top