• Home
  • Breaking News
  • Patna High Court में जज-वकील टकराव गहराया, 11 मई को न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का ऐलान
Image

Patna High Court में जज-वकील टकराव गहराया, 11 मई को न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का ऐलान

पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता 11 मई 2026 को न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे। इस संबंध में पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के तीन संघों की समन्वय समिति ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद उस दिन हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

समिति के अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता Yogesh Chandra Verma ने बताया कि कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की गाड़ियों की पार्किंग की समस्या सहित कई अन्य कठिनाइयों का समाधान लंबे समय से नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर अधिवक्ताओं में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान कुछ न्यायाधीशों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए जा रहे तल्ख व्यवहार को लेकर भी वकीलों में नाराजगी है। यही कारण है कि समन्वय समिति ने न्यायिक कार्यों से अलग रहने का निर्णय लिया है।

समिति के सदस्य वरीय अधिवक्ता Sanjay Singh, Mukesh Kant, Rajeev Kumar Singh और Jai Shankar Prasad Singh ने न्यायिक कार्यों से अनुपस्थित रहने का प्रस्ताव पारित किया।

बताया गया कि इस प्रस्ताव की प्रति पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक को भेज दी गई है। गौरतलब है कि इस समन्वय समिति में बिहार राज्य बार काउंसिल के दो सदस्य भी शामिल हैं।

मुख्य मांगें और कारण
  • कोर्ट परिसर में पार्किंग व्यवस्था की समस्या
  • अधिवक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं में कमी
  • सुनवाई के दौरान जजों के व्यवहार को लेकर नाराजगी
  • लंबित समस्याओं के समाधान की मांग

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top