• Home
  • Breaking News
  • दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में अलर्ट, शहर में पुलिस की सख्त चौकसी — हर गली-नुक्कड़ पर तलाशी
Image

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में अलर्ट, शहर में पुलिस की सख्त चौकसी — हर गली-नुक्कड़ पर तलाशी

पटना।
दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार शाम हुए भीषण धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल ने घटना को हाई-प्रोफाइल टेरर एंगल से जोड़कर जांच शुरू कर दी है।

इस वारदात की गूंज बिहार की राजधानी पटना तक पहुंची है। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट जारी करने के बाद पटना पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह टाइट कर दिया है।

कदमकुआं, कोतवाली, मीठापुर समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज़ पेट्रोलिंग की जा रही है। हर गली-नुक्कड़ पर बैरिकेडिंग, वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तक मैदान में उतरे हुए हैं ताकि किसी भी चूक की गुंजाइश न रहे।

पटना जंक्शन पर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बम स्क्वॉड, मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड तैनात हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बैग, झोले और लगेज की बारीकी से जांच की जा रही है।
RPF इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल और GRP थानेदार राजेश सिन्हा खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एहतियात नहीं, बल्कि किसी भी स्लीपर सेल या संदिग्ध गतिविधि के खिलाफ सख्त सुरक्षा कवच है।

पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। यात्रियों की मूवमेंट पर नज़र रखी जा रही है और CCTV फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
माहौल में खौफ तो है, लेकिन सतर्कता उससे कहीं ज़्यादा है। दिल्ली धमाके ने बिहार के इंटेलिजेंस सिस्टम को भी नींद से जगा दिया है और पटना पुलिस इस वक्त फुल-एक्शन मोड में है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top