• Home
  • Breaking News
  • पटना विश्वविद्यालय के इकबाल छात्रावास में मिला जिंदा सूतली बम, मचा हड़कंप
Image

पटना विश्वविद्यालय के इकबाल छात्रावास में मिला जिंदा सूतली बम, मचा हड़कंप

Patna University के इकबाल छात्रावास परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर अचानक सर्च ऑपरेशन चलाया। छात्रावास परिसर में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद छात्रों में दहशत का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार छात्र गुटों के बीच पुरानी रंजिश और तनाव को देखते हुए बमबाजी की आशंका जताई गई थी। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छात्रावास के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा भवन को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से दो जिंदा सूतली बम बरामद हुए, जिन्हें प्लास्टिक में लपेटकर छिपाया गया था। बरामदगी के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद बम निरोधक दस्ते ने तुरंत दोनों बमों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की।

एहतियातन पुलिस ने कई हिस्सों को खाली कराकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सघन जांच अभियान के दौरान छात्रों और कर्मचारियों में भय और तनाव का माहौल देखा गया। प्रारंभिक जांच में मामला छात्र गुटों के बीच वर्चस्व और पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026
1 Comments Text
  • bdmcwcasino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    As someone who has tried dozens of online spots over the years this one really stands out. The game library is massive and I appreciate that they partner with top tier developers. My transactions are always processed quickly and I never feel rushed. A solid choice for both newcomers and seasoned players looking for a fair game. bdmcwcasino
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top