• Home
  • Bihar
  • Bachhwara News: पीडीएस दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक करें आवेदन
Image

Bachhwara News: पीडीएस दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक करें आवेदन

बछवाड़ा (बेगूसराय)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के लिए अनुज्ञप्ति आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुमंडल कार्यालय तेघड़ा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल पांच उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार गोधना पंचायत में दो अनुज्ञप्तियां आवंटित की जाएंगी, जिनमें एक पद अनारक्षित तथा एक पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं कादराबाद पंचायत में एक पद पिछड़ा वर्ग, चिरंजीवीपुर पंचायत में एक पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा बछवाड़ा पंचायत में एक पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 जून 2026 तक निबंधित डाक के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, तेघड़ा में आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न की जाएगी।

मैट्रिक पास होना अनिवार्य

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का वयस्क होना तथा कम से कम मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार महिलाओं, पूर्व सैनिकों की सहकारी समितियों तथा स्वयं सहायता समूहों को भी अनुज्ञप्ति आवंटन में अवसर दिया जाएगा।

ये लोग नहीं कर सकेंगे आवेदन

पंच, वार्ड सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक, सांसद सहित अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा अवयस्क, दिवालिया घोषित व्यक्ति, आपराधिक मामलों में दोषसिद्ध लोग तथा सरकार के लाभ का पद धारण करने वाले व्यक्तियों को भी अनुज्ञप्ति आवंटित नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Releated Posts

Bihar Khan Sir Case: खान सर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, एसएसपी ने बनाई 5 सदस्यीय विशेष टीम

पटना। राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संचालक और ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाना दोहरी नीति, पार्टी कहे तो तुरंत सुरक्षा छोड़ दूंगा: बोगो सिंह

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को मिली सुरक्षा…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली

बेगूसराय, 7 जून 2026। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

बिहार में 12 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता पहले करा लें रिचार्ज

पटना। बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य में शनिवार शाम 5…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top