• Home
  • Breaking News
  • PM मोदी का बिहार दौरा संभव: 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण में हो सकते हैं शामिल
Image

PM मोदी का बिहार दौरा संभव: 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण में हो सकते हैं शामिल

पटना। बिहार की सियासत से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल से दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पटना पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे और 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पटना शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। खासकर एयरपोर्ट जाने वाले रास्तों पर बैरिकेटिंग का काम तेजी से चल रहा है। जगह-जगह बांस-बल्ले लगाए जा रहे हैं और कारीगरों को निर्देश दिया गया है कि तय समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई जा रही है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

इधर, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

सूत्रों की मानें तो 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है और उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की भी संभावना है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि इस बार मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकता है।

फिलहाल, बिहार में सियासी हलचल अपने चरम पर है और अब सबकी नजरें 14 और 15 अप्रैल पर टिकी हैं, जब राज्य को नई सरकार और नया नेतृत्व मिलने जा रहा है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top