• Home
  • Bihar
  • Purnia Crime: बच्चा चोर की अफवाह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कई लोगों पर केस दर्ज
Image

Purnia Crime: बच्चा चोर की अफवाह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कई लोगों पर केस दर्ज

Purnia Crime: पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बच्चा चोर की अफवाह में ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना कसबा थाना क्षेत्र की मोहनी पंचायत के वार्ड नंबर-11 स्थित फूलबड़िया कॉलोनी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रखल मंडल रविवार रात अपने तीन वर्षीय पोते सूरज कुमार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर जा रहा है। यह देखते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उस व्यक्ति को पकड़ लिया। देखते ही देखते गांव में बच्चा चोर की अफवाह फैल गई। गुस्साए लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और उसे बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक उसकी पिटाई की जाती रही, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस उसे इलाज के लिए कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव के रखल मंडल और उनके बेटे शंभू कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा कई नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैल रही अफवाहों और भीड़तंत्र के खतरनाक रूप को सामने ला दिया है। बिना सच्चाई जाने किसी व्यक्ति को दोषी मान लेना और कानून अपने हाथ में लेना लगातार गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top