• Home
  • Breaking News
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, छोटे स्टेशनों पर अब अनिवार्य होगी चेतावनी घोषणा
Image

यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, छोटे स्टेशनों पर अब अनिवार्य होगी चेतावनी घोषणा

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी जोनल रेलवे के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। नए आदेश के तहत अब उन छोटे और मध्यम रेलवे स्टेशनों पर, जहां कई ट्रेनें बिना ठहराव के तेज रफ्तार में गुजरती हैं, यात्रियों को सतर्क करने के लिए पूर्व-रिकॉर्डेड चेतावनी घोषणाएं अनिवार्य कर दी गई हैं।

रेलवे बोर्ड का मानना है कि रन-थ्रू ट्रेनों (जो स्टेशनों पर नहीं रुकतीं) की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के स्टेशनों पर अक्सर यात्री अनजाने में रेलवे ट्रैक पार कर लेते हैं या प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े हो जाते हैं, जिससे गंभीर हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इन्हीं जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

हिंदी और अंग्रेजी में होगी एक समान चेतावनी घोषणा

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि देशभर के सभी चिन्हित स्टेशनों पर एक समान प्रारूप की चेतावनी घोषणा लागू की जाएगी। यह घोषणा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी और ऑडियो क्लिप के रूप में बार-बार प्रसारित की जाएगी।
घोषणा के जरिए यात्रियों से अपील की जाएगी कि—

  • वे रेलवे ट्रैक पार न करें
  • प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े न हों
  • एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज (FOB) या अंडरपास का ही उपयोग करें

जोनल रेलवे को दी गई जिम्मेदारी

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को यह अधिकार दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्टेशनों की पहचान करें, जहां यह व्यवस्था तुरंत लागू की जानी आवश्यक है। साथ ही इस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन विभाग से तकनीकी सहयोग लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।

दुर्घटनाओं में आएगी कमी, बढ़ेगी जागरूकता

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से स्टेशनों पर यात्रियों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। खासकर भीड़भाड़ वाले समय और तेज रफ्तार ट्रेनों के गुजरने के दौरान यह चेतावनी यात्रियों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top