• Home
  • Breaking News
  • भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे ने राजनीति से लिया इस्तीफा, जन सुराज पार्टी छोड़ने का किया ऐलान
Image

भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे ने राजनीति से लिया इस्तीफा, जन सुराज पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

पटना। बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और गायक रितेश पांडे ने राजनीति से इस्तीफा दे दिया है। रितेश पांडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जन सुराज पार्टी की सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है। उनके इस फैसले ने राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

बता दें कि रितेश पांडे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी की ओर से करगहर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब उन्होंने खुद विराम लगा दिया है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पोस्ट में रितेश पांडे ने लिखा,

“एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अपने अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। परिणाम अनुकूल नहीं रहे, लेकिन मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्योंकि मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया।”

उन्होंने आगे लिखा कि अब वे उसी काम के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहते हैं, जिसके जरिए लोगों ने उन्हें इतना प्यार, दुलार और सम्मान दिया।

“आप सभी ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना स्नेह दिया कि मैं यहां तक पहुंच सका। उसी रास्ते से आगे भी आपकी सेवा जारी रखना चाहता हूं।”

अपने इस्तीफे की वजह स्पष्ट करते हुए रितेश पांडे ने कहा कि किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहते हुए यह काम करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।

“इसीलिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कम शब्दों में अपनी बात रखने की कोशिश की है, उम्मीद है आप लोग समझेंगे।”

रितेश पांडे के इस फैसले के बाद यह साफ माना जा रहा है कि वे फिलहाल राजनीति से दूरी बनाकर फिर से अपने गायन और अभिनय के क्षेत्र पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। भोजपुरी सिनेमा में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैसले पर प्रशंसकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

फिलहाल, रितेश पांडे की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे भविष्य में दोबारा किसी राजनीतिक दल से जुड़ेंगे या नहीं। लेकिन उनका यह कदम यह संकेत जरूर देता है कि वे फिलहाल राजनीति से अलग रहकर अपने कला और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से लोगों से जुड़े रहना चाहते हैं।

Releated Posts

Bihar News: नेपाल का ‘62 रुपये’ नियम बना मुसीबत, सीमा पर सख्ती से बिहार के बाजारों में हड़कंप

नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में हलचल मचा दी है। अप्रैल…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Bihar Teacher Murder: भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top