• Home
  • Bihar
  • पटना BJP कार्यालय के बाहर पोस्टर से सियासी हलचल, सम्राट चौधरी को CM बनाने की मांग तेज
Image

पटना BJP कार्यालय के बाहर पोस्टर से सियासी हलचल, सम्राट चौधरी को CM बनाने की मांग तेज

पटना: भाजपा प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे एक पोस्टर ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। इस पोस्टर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की बड़ी तस्वीर लगाई गई है और उन्हें “बिहार का भविष्य” तथा “जन-जन का नेता” बताया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है और इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

दरअसल, यह पोस्टर बाल्मीकि समाज संघ की ओर से लगाया गया है, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता राजेश कुमार बाल्मीकि उर्फ रमैया का नाम निवेदक के रूप में दर्ज है। पोस्टर में एक नारा भी प्रमुखता से लिखा गया है—
“बाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार, बिहार में सम्राट की सरकार।”

इस नारे के जरिए सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की मांग खुलकर सामने रखी गई है। पोस्टर में सिर्फ समर्थन ही नहीं, बल्कि एक अहम मांग भी जोड़ी गई है। इसमें लिखा है—
“भाजपा को हमने दिया है हर संभव साथ, ठेकेदारी प्रथा आपकी सरकार में हो समाप्त।”

इसका साफ संकेत है कि समर्थक सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत करने के साथ-साथ उनसे शासन व्यवस्था में बदलाव, खासकर ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की अपेक्षा भी जता रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह का पोस्टर केवल एक व्यक्ति विशेष के समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाजपा के अंदर संभावित नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चा का भी संकेत देता है। सम्राट चौधरी ने पिछले कुछ समय में पार्टी संगठन को मजबूत करने और खासकर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके चलते उनके समर्थक उन्हें बड़े नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं।

हालांकि, इस पोस्टर ने पार्टी के भीतर असहजता भी पैदा कर दी है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का निर्णय आमतौर पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाता है। ऐसे में किसी नेता को इस तरह सार्वजनिक तौर पर आगे बढ़ाना पार्टी की परंपरा से अलग माना जाता है।

फिलहाल, भाजपा की ओर से इस पोस्टर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि इसने बिहार भाजपा के अंदर चल रही सियासी हलचलों को उजागर कर दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस पर क्या रुख अपनाती है और क्या यह पोस्टर महज समर्थकों की पहल है या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति छिपी है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top