• Home
  • Breaking News
  • बिहार के CM सम्राट चौधरी का पहला दिल्ली दौरा, PM नरेंद्र मोदी से आज अहम मुलाकात
Image

बिहार के CM सम्राट चौधरी का पहला दिल्ली दौरा, PM नरेंद्र मोदी से आज अहम मुलाकात

Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पहले आधिकारिक दौरे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है, जिसे राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, आज शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री आवास पर उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से तय है। इस दौरान बिहार के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरे में अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आने वाले समय की राजनीतिक और प्रशासनिक दिशा तय होने के संकेत मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि बिहार में पहली बार भाजपा कोटे से मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद से ही वे लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर तेज फैसले ले रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेका और राज्य की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से उन्हें पारंपरिक सम्मान भी दिया गया।

इसके अलावा राजधानी पटना में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होकर उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात बिहार में नई सरकार की प्राथमिकताओं और केंद्र के साथ तालमेल की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top